पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई किए जाने तथा क्षेत्र में सूचना तंत्र एवं मुखबिर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी महोदय श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कुड़ीला पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दूबदेई माता मंदिर मार्ग, तिगैला की पुलिया, ग्राम दूबदेई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी नारायण सिंह उर्फ नरेन्द्र, पिता लखनलाल लोधी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम दोह, थाना कुड़ीला के कब्जे से एक 12 बोर की देशी अद्दी (कट्टा) एवं 12 बोर के दो जिंदा कारतूस जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना कुड़ीला में अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय टीकमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम का योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि० अरविंद यादव, सउनि० असलम खान, प्र.आर. 140 अनिल शर्मा, आर. 735 अभिषेक कुर्मी, आर. 526 सुनील कुमार, आर. 216 अनिल महेडिया, आर. 61 माजिंद मंसूरी, आर. 374 चन्द्रकान्त उपाध्याय एवं एनआरएस कोमल लोधी, मिथलेश परसारिया का सराहनीय योगदान रहा।
