पुलिस अधीक्षक की नवपहल “परिवार जोड़ो अभियान” से 47% दहेज प्रताड़ना मामले घटे, 6-स्तरीय काउंसलिंग से टूटे परिवारों में लौटी एकता*

पुलिस अधीक्षक की नवपहल “परिवार जोड़ो अभियान” से 47% दहेज प्रताड़ना मामले घटे, 6-स्तरीय काउंसलिंग से टूटे परिवारों में लौटी एकता*

🌟 टीकमगढ़ पुलिस द्वारा संवाद से अब तक 66 परिवारों को किया पुनः एकजुट

🌟 कुड़ीला पुलिस द्वारा जोड़ा एक टूटा परिवार

जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा “परिवार जोड़ो अभियान” आज संवेदनशील पुलिसिंग और मानवता की सच्ची मिसाल बन गया है।

इस अभिनव पहल के अंतर्गत पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक मतभेदों को संवाद और 6-स्तरीय काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। परिणामस्वरूप अब तक 66 परिवारों में पुनः आपसी विश्वास और साथ रहने की भावना को पुनर्जीवित किया गया है।

🔺 इस सार्थक प्रयास के चलते जिले में दहेज प्रताड़ना एवं पारिवारिक कलह जैसे मामलों में 47.5% की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है, जो पुलिस की संवेदनशील दृष्टि और समाज-केन्द्रित दृष्टिकोण का प्रमाण है।

👉 इसी क्रम में थाना कुड़ीला क्षेत्र की ग्राम चंद्रपुरा निवासी लाड़कुवर अहिरवार ने अपने पति मोहित अहिरवार (निवासी करमोरा, थाना जतारा) के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद के संबंध में थाना कुड़ीला में आवेदन प्रस्तुत किया था।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को दोनों पक्षों को बुलाकर संवाद का अवसर प्रदान किया।

काउंसलिंग के दौरान अधिकारियों ने दोनों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने, जिम्मेदारियों को साझा करने और मतभेदों को संवाद के माध्यम से सुलझाने की सीख दी। पुलिस के स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और सार्थक संवाद के परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों ने राज़ी-खुशी एक साथ रहने का निर्णय लिया।

👉 “परिवार जोड़ो अभियान” अब केवल एक पहल नहीं, बल्कि समाज में रिश्तों को जोड़ने और विश्वास को पुनः जीवंत करने का आंदोलन बनता जा रहा है।

➡️ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई का यह नवाचार, पुलिसिंग को कठोरता से संवेदना की दिशा में रूपांतरित करने की प्रेरक कहानी बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *