टीकमगढ़। आज सरोज राजपूत व गुड्डन पाठक की उपस्थिति में भाजपा नगर मंडल व सावरकर मंडल का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम के निमित्त भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी व मंडल अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में नए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के व्यक्तित्व व पार्टी विचारधारा के विकास के लिए भाजपा नगर मंडल व सावरकर मंडल का प्रशिक्षण 2026 गिरी होटल में संपन्न हुआ, जिसमें अलग-अलग विषय के सात सत्र चले। शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई तथा अंतिम सत्र के बाद राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी व बूथ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए एवं सभी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत व अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री प्रतेंद्र सिंधई ने की जिनका विषय बूथ प्रबंधन एवं मन की बात रहा, द्वितीय सत्ता के मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता जिनेंद्र धुवारा व अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अभिषेक खरे रानू ने की जिनका विषय वैचारिक अधिष्ठान रहा, तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी व अध्यक्षता वरिष्ठ नेता राजेंद्र पोतदार ने की जिनका विषय अपनी सरकार की उपलब्धियां रहा, चतुर्थ सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव व अध्यक्षता पार्षद मुन्नालाल साहू ने की जिनका विषय कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि रही, पंचम सत्र के मुख्य वक्ता आईटी सेल प्रभारी मनीष श्रीवास्तव व अध्यक्षता वरिष्ठ नेता गोकुल प्रजापति ने की जिनका विषय सोशल मीडिया एवं AI रहा, षष्ठम सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट व अध्यक्षता वरिष्ठ नेता के के अग्रवाल ने की जिनका विषय कार्य पद्धति रहा, अंतिम व सप्तम सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक व अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सुशीला राजपूत ने की जिनका विषय भाजपा का इतिहास एवं विकास रहा। भाजपा जिला प्रभारी व पूर्व विधायक पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण रूप से भाजपा की विचारधारा को अपने भीतर समाहित करके पब्लिक के बीच जाना चाहिए , भाजपा के इतिहास में अटल जी से लेकर आज तक कार्यकर्ता प्रधान रहा है और हमें उसी का विकास करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि बूथ पर ग्रेडिंग कर नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना है एवं मंडल अध्यक्षों को बूस्ट समिति की बैठक नियमित रूप से करनी है,अच्छे लोगों के कार्य को प्रोत्साहित करना है ,की वोटर्स को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है, 6 अप्रैल श्यामा प्रसाद, 14 अप्रैल अंबेडकर एवं 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को मानते हुए, मन की बात कार्यक्रम भी नियमित रूप से देश की विविध संस्कृतियों को जानने के लिए हमें देखना चाहिए। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से गरीब एवं वंचित वर्ग को उसका अधिकार मिला है, क्षेत्र में अलग-अलग योजनाओं में गांव गांव तक लोगों को फायदा पहुंचा है, बानसुजारा से नल जल की योजना स्वीकृत हुई, अस्पताल में विकास हुआ एंव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिला है, कांग्रेस शासन काल में गरीबों को लूटा गया है एवं कोई काम नहीं हुआ। भाजपा जिला महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को नवाचार करते रहना चाहिए, सभी को साथ लेकर चलना ही भाजपा की प्राथमिकता है, लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ही हमारा लक्ष्य होता है, राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हम सभी चल रहे हैं, भाजपा के विभिन्न मोर्चे समाज में विभिन्न वर्ग को साथ लेकर चलते है। प्रशिक्षण महाअभियान के जिला प्रभारी जिनेंद्र धुवारा ने कहा कि हमारी पार्टी का विचार होता है, उसकी रीति-रीत होती है जिस पर पार्टी चलती है उसी का प्रशिक्षण हमें समय-समय पर दिया जाता है, हमारे लिए देश प्रथम है एवं यह भूमि हमारे लिए पूजनीय है इसलिए भारतीय संस्कृति को संजोए रखना हमारा पहला दायित्व है। भाजपा पूर्व जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट ने कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति उसकी भारतीय संस्कृति का मुख्य केंद्र से प्रभावित होती है, अपने अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए अपने व्यक्तित्व का विकास समय-समय पर कार्यकर्ता का होता है जिसमें कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा पर चलता है और बैठक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आईटी सेल प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं सभी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते है, हमें उन सकारात्मक पहलुओं को अपनी पोस्ट में हाईलाइट करना है जो हमारी विचारधारा को सही मायने में दिखती है और दिल को छू लेने वाली होती है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत नगर मंडल व सावरकर मंडल का प्रशिक्षण संपन्न।
