एसपी टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा जिला स्तर पर साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान अंतर्गत नवरात्रि के शुभ अवसर पर ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल गतिविधियों से महिलाओं/युवतियों को सतर्क एवं जागरूक करने हेतु आज यह साइबर एडवाइजरी जारी की जा रही है आप सभी से अपेक्षा है कि इसमें बताई सावधानियों का पालन करते हुए साइबर अपराधों से सुरक्षित एवं जागरूक हो पाएंगे ।
साइबर अपराध से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाएं:-
क्या करें::-
👉 महिलाएँ एवं युवतियां सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें ।
👉 ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करते समय पूर्णतः जागरूक रहे ।
👉 ऑनलाइन शॉप पर अपने डॉक्यूमेंट,फोटो,पर्सनल जानकारी सावधानी पूर्वक ही शेयर करें ।
👉 केवल विश्वसनीय सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करें; ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूरी बनाए रखें।
👉 ईमेल, सोशल मीडिया प्रोफाइल, ई-वॉलेट और नेटबैंकिंग पासवर्ड मजबूत रखें और समय-समय पर बदलते रहें।
👉 टू-स्टेप वेरिफिकेशन/टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें।
👉 सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग का सही उपयोग करके निजी जानकारी छुपाएं और प्रोफाइल लॉक रखें।
👉इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में खराबी आने पर भरोसेमंद व्यक्ति से ही रिपेयर कराएँ।
👉पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने से पहले डेटा पूरी तरह वाइप कर फ़ैक्ट्री रीसेट करें।
👉ऑनलाइन लॉटरी, कैशबैक, जॉब, लोन, बीमा, शॉपिंग ऑफर्स आदि के प्रलोभनों से सावधान रहें।
👉वैवाहिक धोखाधड़ी से बचें;मेट्रोमोनियल साइट्स पर दी गई जानकारी विश्वसनीय स्रोतों से सत्यापित करें।
👉ऑनलाइन शॉपिंग के लिए केवल मान्यता प्राप्त ई-कॉमर्स वेबसाइट/एप्स का ही उपयोग करें।
👉किसी भी कंपनी/संस्थान के कस्टमर केयर संपर्क के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट/एप का ही उपयोग करें; गूगल या अन्य खोज इंजनों पर लिंक पर भरोसा न करें।
➡️ साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत:–
☎ 1930 पर कॉल करें या शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करें।
या आपके नजदीकी पुलिस थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर सेल से तत्काल संपर्क करें ।
सावधान रहें – साइबर अपराधियों का शिकार न बनें।
