पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोंई के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में महिला सेल की टीम ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज दिनांक 28 सितम्बर 2025 को शहर टीकमगढ़ से लगे हुए ग्राम अनगड़ा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में देवी स्वरूप कन्याओं को बिंदी, नेलपेंट, मेहंदी एवं कंगन भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित लगभग 40–50 बच्चों को फल वितरित किए गए। बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया ताकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल हो।
इस अवसर पर महिला सेल टीम ने उपस्थित महिलाओं को पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” की जानकारी दी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 करने की समझाइश दी।
कार्यक्रम में महिला सेल से प्रधान आरक्षक रानू विश्वकर्मा, महिला आरक्षक कीर्ति बुंदेला एवं मानसी तिवारी सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।
टीकमगढ़ पुलिस का यह प्रयास समाज में न केवल सुरक्षा की भावना जगाता है, बल्कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
