टीकमगढ़ । केंद्र सरकार के द्वारा लाये गए यूजीसी कानून के विरोध में अब महानगरों के बाद ग्रामीण और नगरी अंचलों में भी आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है। सवर्ण समाज ने इसे काला कानून करार देते हुए इसके विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है टीकमगढ़ में इस कानून के विरोध में सैकड़ो की संख्या में युवा ,महिला, बुजुर्ग सहित सवर्ण समाज के लोग आगे आए और महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी के नाम से कलेक्टर कार्यालय में जाकर सवर्ण समाज ने संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सोपा । जिसमें उल्लेख किया कि नया यूजीसी कानून केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं बल्कि भारत के शैक्षणिक भविष्य का प्रश्न है यदि इसे आज नहीं रोका गया तो आने वाली पीढियां हमें कभी क्षमा नहीं करेंगे इसलिए आवश्यक है कि शिक्षक छात्र और समाज का हर जागरूक नागरिक एकजुट होकर इस शिक्षा विरोधी कानून का विरोध करें भारत का संविधान सामान्य सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की नींव पर खड़ा है । उच्च शिक्षा व्यवस्था इन मूल्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम रही है किंतु हाल में लाया गया नया यूजीसी कानून इन संवैधानिक आदर्श से न केवल विमुख है बल्कि जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देकर सामाजिक न्याय की पूरी अवधारणा को कमजोर करता नजर आ रहा है यह कानून शिक्षा सुधार नहीं बल्कि समान अवसर पर सुनियोजित हमला है बल्कि उच्च शिक्षा किसी भी राष्ट्र की रीड होती है यदि इसे केंद्रीयकरण अस्थिरता और बाजारीकरण की भेंट चढ़ाया गया तो इसका दुष्प्रभाव आने वाली पीढियां पर पड़ेगा अतः हम आपसे बिनम्र किंतु दृढ़ आग्रह करते हैं कि नए यूजीसी कानून पर पुनर्विचार कर देश की शिक्षा व्यवस्था को सुधार लोकतांत्रिक और समावेशी बनाएं । अतः जन भावना को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण यूजीसी संशोधन निरस्त करके पूरी कमेटी बर्खास्त किए जाने की कृपा करें ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से महंत श्री सीताराम दास जी महाराज संत श्री फलहारी महाराज जी सुरेश दोदेरिया प्रकाश अग्रवाल सुधीर बजाज केएम खरे गोविंद प्रताप सिंह राहुल सिंह पुष्पेंद्र तिवारी बृजकिशोर तिवारी पिंटू बड़ागांव कल्लू विश्वकर्मा राजा सिंधी अभिषेक जैन सौरभ शर्मा गोविंद पटेरिया रवि किरण त्रिपाठी राजेंद्र विदुआ गौरव शर्मा अजय सिंह गौर युवराज सिंह गौर पुनीत पांडे राहुल रावत बसंत तिवारी रामबाबू नायक योगेश उपाध्याय कैलाश शर्मा के के तिवारी रानू मिश्रा जन्मजय तिवारी बॉबी मिश्रा संजय नायक धर्मेंद्र सिंह जितेंद्र रोहित पाठक अमित तिवारी जोगेंद्र सिरवैया धनीराम सोनी दीपक श्रीवास्तव मोनू पंडा डीके दुबे राहुल तिवारी अखिलेश विदुआ गोविंद सिंह विनय सिंह गजेंद्र सिंह शुभम सिंह यादवेंद्र सिंह अरविंद सिंह युवराज सिंह नितेश द्विवेदी विक्रम सिंह विक्रम सिंह राजा अनुराग शर्मा हरेंद्र गंगली राकेश तिवारी राकेश उपाध्याय राजेंद्र श्रीवास्तव गिरीश खरे महेंद्र द्विवेदी शिवानी खेवरिया नीतू द्विवेदी गायत्री अभ्या जैन हेमा बागवानी जानकी पुरोहित रश्मि शुक्ला मंजू सवैया रजनी रावत ममता त्रिपाठी मालती तिवारी राजकुमारी द्विवेदी नीरज द्विवेदी सहित सैकडों लोग प्रमुख रुप से उपस्थित रहे
टीकमगढ़ में यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज ने महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम संयुक्त कलेक्टर को संतो के मार्गदर्शन में सोपा ज्ञापन
