टीकमगढ़ में बिजली बिल समाधान योजना के भुगतान हेतु ATP मशीन व ऑनलाइन सुविधा शुरू

टीकमगढ़। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा विभाग की समाधान योजना 2025–26 के अंतर्गत अब टीकमगढ़ में बिजली बिल भुगतान की सुविधा और सरल कर दी गई है। जिले की ATP मशीन को समाधान योजना भुगतान के लिए अपडेट कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ता अब सीधे ATP मशीन पर भी राशि जमा कर सकेंगे।

कार्यपालन अभियंता श्री सुधीर कुमार सोनी द्वारा जानकारी दी गई कि टीकमगढ़ में दो स्थानों पर ATP मशीन उपलब्ध है—

  1. पुरानी टेहरी पावर हाउस, टीकमगढ़
  2. सिविल लाइन, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने, बिजली कॉलोनी

इन दोनों स्थानों पर स्थित ATP मशीनों की भुगतान समय-सारिणी प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

इसके अलावा, उपभोक्ता समाधान योजना के अंतर्गत भुगतान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल लिंक है:
👉 https://rooftop.mpez.co.in:8443/ots/samadhan/index.php

इस पोर्टल पर जाकर उपभोक्ता अपना पंजीयन कर भुगतान कर सकते हैं और समाधान योजना के अंतर्गत मिलने वाली अधिभार (सरचार्ज) माफी का लाभ उठा सकते हैं।

कार्यपालन अभियंता श्री सोनी ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समाधान योजना का अधिकतम लाभ लें और समय रहते अपनी बकाया राशि का भुगतान कर अधिभार माफी का फायदा उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *