टीकमगढ़ पुलिस की चेतावनी:-सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करें, न लाइक करें और न फॉरवर्ड करें”*
🔴 ऑनलाइन आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई:- एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई
सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वसोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, अपमानजनक और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वाली पोस्टों को प्रसारित न करें,ऐसे पोस्ट समाज में तनाव और अशांति का कारण बन सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की ओर से सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर:-
- ऐसी पोस्टों को न शेयर करें, न लाइक करें और न ही फॉरवर्ड करें।
- धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली सामग्री से पूरी तरह बचें।
- सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें और समाज में शांति बनाए रखने में सहयोग दें।
👉 कानूनी चेतावनी:–
उक्त प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🔺 निगरानी और सुरक्षा:
- पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार ऐसे भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्टों पर नजर रख रही है।
- प्रत्येक थाना स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से क्षेत्र में ऑनलाइन गतिविधियों पर सतत निगरानी की जा रही है।
👉 सहयोग और रिपोर्टिंग:
यदि आपके संज्ञान में ऐसी कोई पोस्ट या गतिविधि आती है, तो तुरंत नजदीकी थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल को सूचित करें।
जागरूक बने, सुरक्षित रहें।
