पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में जिले में “हेल्पिंग हेंड अभियान” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
🔺इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य किया ।
➡️ थाना कोतवाली में थाना क्षेत्र के एक 12 साल के बच्चे के गुमने की सूचना बच्चे के परिजनों ने दी,जिस पर थाना कोतवाली पुलिस बल ने संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थान पर बच्चे को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।
✨कोतवाली पुलिस के उक्त कार्य की परिजनों सहित शहरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है ।
🔹 टीम का सराहनीय योगदान
इस अभियान की सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र छारी, प्रधान आरक्षक मनीष भदौरिया , आरक्षक गजेन्द्र सिंह,रोहित सहित थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।
👮♂️ टीकमगढ़ पुलिस की अपील
जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदेहास्पद सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएँ। आपकी छोटी-सी जानकारी किसी मासूम की मुस्कान लौटाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
