पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु “ऑपरेशन नशामुक्ति” चलाया जा रहा है, जिसमें दिनांक 01 सितम्बर 2025 से 15 सितम्बर 2025 तक जिलेभर में अवैध शराब में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है ।
🔸अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखें, सीमावर्ती क्षेत्रों में औचक चेकिंग करें एवं पूर्व में संलिप्त आरोपियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें।
▫️ऑपरेशन नशामुक्ति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ तथा जतारा के नेतृत्व में जिलेभर के थानों की पुलिस टीमों ने समन्वित प्रयास करते हुए अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी शिकंजा कसा।
👉इस विशेष अभियान में पुलिस ने 46 प्रकरण पंजीबद्ध किए और 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कुल 214 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹67,170 आँकी गई है। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
✨पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अवैध शराब एवं नशे से दूर रहें और स्वस्थ, नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
