टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक महोदय को मनोर निवासी जितेंद्र राय अरविंद राय के द्वारा दिया गया आवेदन

दिनांक 5.12.2025 को जितेंद्र राय अरविंद राय निवासी मिनोरा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर आवेदन दिया कि मिनोरा निवासी पुष्पेंद्र अहिरवार की मृत्यु दिनांक 15 11 2025 को हो चुकी है लेकिन अहिरवार समाज के प्रभावशाली लोग एवं पुष्पेंद्र अहिरवार का भाई रामदीन अहिरवार मनगढ़ंत कहानी बनाकर 15 दिन बाद आवेदक गणों के विरुद्ध एक आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को इस आशय से दिया कि आवेदक गणों के द्वारा फर्जी तरीके से डरा धमका कर जमीन खरीदी गई आज दिनांक 5.12.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर आवेदक जितेंद्र राय ने आवेदन दिया कि हमारे द्वारा 7 वर्ष पूर्व कृषि भूमि क्रय की गई थी यह भूमि मृतक पुष्पेंद्र अहिरवार एवं उनकी माता श्रीमती हरबू बाई अहिरवार के नाम पर थी जिसको मैंने पैसे देकर जमीन को खरीदा था लेकिन मृतक के परिवार वाले पुष्पेंद्र अहिरवार की मृत्यु उपरांत मेरे ऊपर दबाव बनाकर एवं झूठे प्रकरण में फंसाकर मुझसे पैसे लेना चाहते हैं जितेंद्र राय बताया कि यह बात मुझे मीडिया में प्रकाशित खबरों के माध्यम से पता लगी जिसको देखकर मै आज मैंने पुलिस अधीक्षक महोदय को निष्पक्ष जांच करने के लिए आवेदन दिया है जितेंद्र राय ने इस प्रकरण को फर्जी एवं मनगढ़ंत बताया है जितेंद्र राय ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए

संभाग ब्यूरो विजय सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *