टीकमगढ़ के नजरबाग मंदिर के पास नागिन का किया गया रेस्क्यू

टीकमगढ़:- सावन का पवित्र माह चल रहा है हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है शनिवार की शाम जैसे ही श्रद्धालु आज नगर टीकमगढ़ के मध्य स्थित नजर बाग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आए तो मंदिर की सीढ़ियों के पास नागिन की मौजूदगी से भयभीत हो गए सभी श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल हो गया लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई कुछ लोगों ने उस नागिन को मारने की बात कही वहीं कुछ महिला श्रद्धालु सावन माह में नागिन को न करने की बात कहने लगे
तब वहां मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु शिक्षक विवेक खरे ने कलेक्टर एवं प्रशासन द्वारा सर्प को पकड़ने वालों के जो नंबर उपलब्ध कराए गए थे उस पर फोन लगाया कुछ देर बाद वन विभाग से दीपेश प्रजापति एवं मातादीन रैकवार मंदिर पहुंच गए और उन्होंने सफलतापूर्वक उस नागिन को पकड़ लिया
नागिन के रेस्क्यू के बाद ही मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने चैन की सांस ली
उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम का धन्यवाद किया और इस अवसर पर कलेक्टर एवं प्रशासन का भी धन्यवाद दिया

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *