टीकमगढ़ जिले के जतारा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत दरगाय कला से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां अप्रैल 2025 से 31 जुलाई 2025 तक मनरेगा के विभिन्न कार्यों के मस्टररोल में एक ही फोटो अपलोड कर दी गई ताज्जुब की बात तो ये है कि उपयंत्री राजेंद्र कोरी ने आंखे बंद कर मूल्यांकन कर दिया और जिम्मेदारों के द्वारा भुगतान भी कर दिया गया
ग्रामीण जयहिंद यादव तथा जयराम ने बताया कि
(१ )सामुदायिक खकरी निर्माण कार्य
खबीस बाबा के पास
(२)सीसी रोड निर्माण कार्य
कारसदेव बाबा दरगाय कला
(3) पार्कुलेशन टैंक निर्माण दरगाय भाटा
(4) अमृत सरोवर निर्माण कार्य
आमताल नाले पर
(5) नवीन तालाब निर्माण
जलऊ हार दरगाय कला
इन सभी कार्यों में मस्टररोल में जो फोटो अपलोड की गई है सरपंच प्रतिनिधि राजपाल सिंह चौहान साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं
ग्रामीणों के बताए अनुसार
राजपाल सिंह चौहान को मोहनगढ़ पुलिस के द्वारा दिनांक 29/07/2025 को धारा 420 468 के तहत मनरेगा में फर्जी भुगतान के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है
जबकि रोजगार सहायक सगीर खान के द्वारा 30/07/2025 शाम 5.57 पर तथा 31/07/2025 शाम 6.30 इनकी भी मस्टररोल में उपस्थिति दर्शाई गई है
प्रशासन के जिम्मेदारों के चहेते सगीर खान को दरगाय कला में रोजगार सहायक ग्राम पंचायत खैरा में सचिव
तथा ग्राम पंचायत दरगाय खुर्द में सचिव का प्रभार एक साथ सौंप दिया गया है जो जिम्मेदारों की मंशा पर भी सवाल खड़ा करता है
इसे चूक कहना भी सही नहीं है
निश्चित रूप इसे भ्रष्ट तंत्र कहा जाना उचित होगा
अब देखना ये है कि इस भ्रष्ट तंत्र में शामिल जिम्मेदारों पर प्रशासन कैसे लगाम लगाता है
बॉक्स
इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है आप रोजगार सहायक से बात कीजिए
इतना कह कर फोन काट दिया
राजेंद्र कोरी उपयंत्री जनपद पंचायत जतारा
बॉक्स
दिखवाता हूं
जिम्मेदारी रोजगार सहायक और उपयंत्री की है
अनियमितता हुई है तो जांच उपरांत कार्यवाही की जाएगी
बुधवार तक आपको सूचित करता हूं
मनीष सोनी की रिपोर्ट
