टीकमगढ़। आज शहर में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने व्यापारियों से मुलाकात की। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी में जरूरत के समान पर जीएसटी में मिली बड़ी छूट पर लघु व्यापारियों व शहर के विभिन्न व्यवसाय के दुकानदारों से मुलाकात की, उन्हें पुष्प देकर जीएसटी में मिली छूट की बधाई दी व जानकारी उपलब्ध कराई ।साथ में वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, अनुराग वर्मा, मनोज देवलिया, रोहित खटीक, अभिषेक खरे रानू, प्रफुल्ल द्विवेदी, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव,स्वप्निल तिवारी,विनय सेन, जनमेजय तिवारी,पंकज प्रजापति, हिमांशु जैन, देवेंद्र सेन, सुरेश दोंदरिया, अरविंद खटीक, गिन्नी यादव, अनीश खान आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जीएसटी में की गई कटौती से आमजन व लधु व्यापारियों, दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है, दैनिक जीवन में जरूरत की चीजें सस्ती होंगी।
मनीष सोनी की रिपोर्ट
