टीकमगढ़। जिले के लिए गर्व का विषय है कि जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ की प्रयोगशाला को वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर NABL (नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज) का प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,अस्पताल प्रबंधन ,लैब टीम एवं समस्त जिलेवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह उपलब्धि जिला अस्पताल की लैब टीम की लगातार मेहनत, गुणवत्ता सुधार और उत्कृष्ट कार्य प्रणाली का परिणाम है।
इस उपलब्धि में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, प्रयोगशाला की अधिकारी डॉ.मेघा खरे (पैथोलोजिस्ट) जिनके कुशल निर्देशन में सभी कर्मचारियों श्री अनिल खरे , श्री हरनाम प्रजापति, श्री प्रशांत, रुचिका, निशा जैन, श्री संजीव तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ की लैब को मिला राष्ट्रीय स्तर का NABL प्रमाणन*
