राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला अस्पताल टीकमगढ़ में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में समाज में कैसे आत्महत्या को रोका जा सकता है एवं मरीज की कैसे पहचान की जा सकती है इस बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मनहित एप के बारे में जानकारी दी गई एवं टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं 18008914416 के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सेमिनार में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक टीकमगढ़ डॉ. अमित शुक्ला, नोडल ऑफिसर मनकक्ष डाॅ. धीरेंद्र यादव, डॉ ऊषा, डॉ सागर जैन,मैट्रन प्रेमा अहिरवार, नर्सिंग ऑफिसर मनकक्ष जय सिंह लोधी, नर्सिंग ऑफिसर तबस्सुम आरा, नीतू साहू, रागिनी पाठक, भारती एवं समस्त नर्सिंग ऑफिसर नेहा तिवारी उमंग काउंसलर एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला अस्पताल टीकमगढ़ में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस सेमिनार आयोजित
