चौकी खुटार कोतवाली बैढन की लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ ताबडतोड़ कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महोदय मनीष खत्री (भा.पु.से.) के दिशा निर्देश एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी मे चौकी प्रभारी खुटार को मिली बडी सफलता प्रतिबंधित अवैध नशीली कप सिरप 30 शीशी मय आटो क्रमांक एमपी 66 आर 0659 कुल कीमती 305250 रूपये के साथ दो विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया जाकर माननीय किशोर न्यायालय पेश किया गया।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.07.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति ग्राम परसौना तरफ से अपने आटो में अवैध रुप प्रतिबंधित नशीली कप सिरप बिक्री हेतु ले जा रहे है कि सूचना पर पुलिस टीम एवं गवाहान के साथ मुखविर के बताये स्थान पर पहुंचकर रेड कार्यवाही एवं घेराबंदी कर दो नफर विधि विरुद्ध बालको के कब्जे से अवैध रुप से प्रतिबंधित नशीली कप सिरप 30 शीशी मय आटो क्रमांक एमपी 66 आर 0659 कुल कीमती 305250 रूपये जप्त कर 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विशेष योगदान- निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, सउनि मुनींन्द्र देव पाण्डेय, प्र.आर. गणेश मीना, गजराज सिंह, रावेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, गौरव यादव, रमेश यादव व राजेश कुमार की महत्तपूर्ण भूमिका रही।
सिंगरौली/सीधी से बाबू श्री मान सिंह चंदेल की ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *