भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने बड़ौराघाट पर जो नगद विक्रय किया जा रहा है उसका निरीक्षण किया जिसमें पाया कि यहां जिले भर से किसान आ रहे है परंतु एक दिन में बहुत कम किसानों को खाद मिल पा रहा है एक किसान ने बताया कि वो आठ दिनों से नंदनवारा से खाद लेने आ रहा है परंतु खाद नही मिल पा रहा है किसान सुबह से खाद के लिए आ जाते है और दिन भर भूखे प्यासे खाद कि लाइन में लगे रहते है आज एक से वितरण हुआ एक मशीन बंद रही जब जिलाध्यक्ष ने कहा तब जाकर चालू हुई मौके पर खाद गोदाम प्रभारी उमेश रैकवार भी मौजूद नही थे जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने जिला विपणन अधिकारी अनिल कुमार नरवरे को भी बताया व कहा कि कूपन व्यवस्था करे व मशीनों की संख्या को भी बढ़ाया जाए। जिलाध्यक्ष ने कृषि विस्तार अधिकारी आई पी तिवारी व अंशुल पस्तोर के साथ निजी खाद दुकानों व मंडी का भी भ्रमण कर सही को सही तरीके से खाद वितरण करने को कहा।
खाद के लिए परेशान किसानों से मिले जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि।
