कुंडेश्वर कुंड में फिसलने से किन्नर पलक फंसी, टीकमगढ़ पुलिस व SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

आज दिनांक 12 जुलाई 2025 को कुंडेश्वर स्थित प्रसिद्ध कुंड में दर्शन हेतु आईं पलक गुरु नीतू किन्नर, निवासी टीकमगढ़, का पैर फिसलने से वह अचानक कुंड में गिर गईं। तैरना जानने के कारण पलक स्वयं तैरकर कुंड के दूसरी ओर स्थित एक टापू तक पहुंच गई थीं, परंतु वापस लौटने में असमर्थ थीं।

सूचना मिलते ही टीकमगढ़ पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए पलक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वर्तमान में पलक पूर्णतः सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है।

पलक अपने दो साथियों के साथ छतरपुर से कुंडेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन हेतु आई थीं। यह घटना लगभग दोपहर के समय की है और तत्काल प्रतिक्रिया से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

टीकमगढ़ पुलिस प्रशासन की तत्परता एवं एसडीआरएफ टीम की सक्रियता के कारण यह रेस्क्यू सफल रहा।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *