किसानों को सहकारी समिति से नगद राशि में खाद उपलब्ध कराने का निर्णय स्वागत योग्य : डॉ अभय प्रताप सिंह

टीकमगढ़ (मप्र) : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने कलेक्टर टीकमगढ़ श्री विवेक श्रोतीय द्वारा जिला टीकमगढ़ में पहली बार किसानों को सहकारी समिति से नगद राशि में खाद उपलब्ध कराने के निर्णय पर जिला प्रशासन का आभार जताया है। डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डॉ यादव ने कहा कि जिले में 5 एकड़ से कम रकबा वाले किसान लगभग 60% है, जिन्हें बाज़ार से महंगे दामों में खाद खरीदना पड़ता है। छोटे किसानों को दो या चार बोरी की आवश्यकता होती है, जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अब किसानों को उनकी सहकारी समिति से ही नगद राशि में खाद उपलब्ध हो जाएगा इससे छोटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

डॉ यादव ने किसानों से अपील की है कि 17 एवं 18 अक्टूबर को प्रातः 9 से शाम 5 बजे के बीच अपनी सहकारी समिति से कूपन प्राप्त अवश्य कर लें, जिस पर 22 से 25 अक्टूबर के बीच निर्धारित तिथि को वितरण गोदाम पर आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका एवं समिति द्वारा जारी टोकन के साथ पहुंचकर नगद भुगतान कर खाद प्राप्त कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने 14 अक्टूबर को पत्र के माध्यम से कलेक्टर टीकमगढ़ से छोटे किसानों के हित में नगद राशि में सहकारी समिति से खाद उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *