कलेक्टर श्रोत्रिय ने शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण*

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के दौरान टीकमगढ़ शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापारियों एवं नागरिकों से चर्चा की तथा शहर में विशेष साफ-सफाई रखे जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर श्रोत्रिय ने अस्पताल चौराहा से मिश्रा तिराहा, मिश्रा तिराहा से नजाई मण्डी, नजाई मण्डी से जवाहर चौक, जवाहर चौक से स्टेट बैंक चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा से गांधी चौराहा एवं गांधी चौराहा से जय स्तम्भ चौराहा तक का निरीक्षण किया। उन्होंने नजाई मण्डी में अन्दर एवं बाहर रोड पर लगे ठेलों को एक स्थान पर व्यवस्थित लगाये जाने, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एवं नजाई मण्डी की विशेष साफ-सफाई रखे जाने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर लोकेन्द्र सिंह सरल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी, नगरीय निकाय के कर्मचारी, व्यापारी तथा स्थानीयजन उपस्थित रहे।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *