कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एलडीएम अग्रणी बैंक टीकमगढ़ श्री कैलाश नारायण आर्य के द्वारा जिले के विभिन्न बैंकों के सीडी रेश्यो की शाखा बार प्रगति प्रस्तुत की गई, साथ ही इसे बढ़ाने हेतु विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विभागवार एवं बैंकवार समीक्षा की गई, वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत- री-केवाईसी, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि री- केवाईसी की पेंडिंग लिस्ट कैम्प दिनांक से 5 दिवस पूर्व ग्राम पंचायत परिसर में चस्पा करने के साथ सभी सरपंच एवं सचिव के साथ सभी बैंक के कियोस्क ऑपरेटर को लिस्ट साझा करें। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा पीएमएफबीवाई एवं पशु केसीसी के ऋण प्रकरणों को अधिक से अधिक स्वीकृत करने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे,
आरबीआई भोपाल से एलडीओ श्री धीरज गुप्ता, नाबार्ड से डीडीएमश्री मिर्जा फैसल बैग, एमपीजीबी आरओ से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर.के. विश्वकर्मा, क्रेडिट मैनेजर श्री हिमांशु द्विवेदी, एसबीआई एएमसीसी छतरपुर से मुख्य प्रबंधक श्री फूलसिंह राजपूत, एसबीआई आरबीओ छतरपुर से क्रेडिट मैनेजर श्री मयंक त्यागी, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा से श्री धीरेन्द्र चौरसिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से मुख्य प्रबंधक श्री हर्ष खरे सहित सभी बैंक शाखा प्रबंधक एवं शासकीय विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
*कलेक्टर श्रोत्रिय की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित*
