एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में दिगौडा पुलिस द्वारा 48 घन्टे मे किया चोरी का खुलासा

पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिह मंडलोई द्वारा जिले में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों में मशरूका सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

🔸 घटना:——
दिनांक 03.09.25 को फरियादी शिवराज सिंह पिता महीप सिंह घोष उम्र 41 बर्ष निवासी पुरैनिया खिरक ग्राम बछौडा ने थाना दिगौडा मे एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था कि दिनांक 29.08.25 की रात्रि में फरियादी की दुकान में रखे नकदी पैसे, सोने-चांदी के ज़ेवरात एवं लोहे की टंकी व हिसाब किताब की कॉपी कुल ₹50 हजार की चोरी की गई है ।

आवेदन पत्र पर थाना दिगौडा मे अप.क्र.241/25 धारा 331(4), 305 (a) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔸आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा व एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी दिगोड़ा निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई ।

👉पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की मदद से दिनांक 03.09.25 को आरोपी दिनेश पिता बाबू अहिरवार एवं राजू पिता सालिकराम घोष निवासीगण ग्राम बछौडा को अभिरक्षा मे लेकर गहन पूछताछ की गई जिस पर आरोपी दिनेश पिता बाबू अहिरवार से चोरी गया सोने का मंगलसूत्र कीमती करीब 35000 रू, नगद 1100 रू., एक लोहे की टंकी एवं दुकान के हिसाब की काँपी आरोपी के घर से बरामद किये गये एवं आरोपी राजू पिता सालिकराम घोष से उसके हिस्से मे मिली एक जोडी चांदी की पायले कीमती 10000 रू व 1200 रू नगद बरामद किये गये है। दोनो आरोपीगणो से कुल 47300 रू. का सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी जप्त किये जाकर आरोपीगणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

🔺 सराहनीय भूमिका:——
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी दिगौडा निरी मनीष मिश्रा, प्र. आर.557 अजय शुक्ला, प्र.आर.88 राकेश घोष, प्र.आर.322 आनन्द सुडेले, आर. 96 जगभान रजक, आर. 602 अरूण सिह चौहान, आर 225 राघबेन्द्र लोधी की मुख्य भूमिका रही।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *