*ईद-ए-मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन पर सागर जोन पुलिस की उत्कृष्ट व्यवस्था – पुलिस महानिरीक्षक डॉ हिमानी खन्ना ने दी बधाई

ईद-ए-मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन पर सागर जोन पुलिस की उत्कृष्ट व्यवस्था – पुलिस महानिरीक्षक डॉ हिमानी खन्ना ने दी बधाई

ईद-ए-मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन पर्व शांति पूर्वक संपन्न होने पर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ हिमानी खन्ना ने जोन के सभी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षकगण, समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा थाना/चौकी प्रभारियों सहित जिलों के संपूर्ण पुलिस बल को बधाई दी गई है ।

साथ ही, जोन में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के दो बार हुए आगमन पर भी प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुकरणीय ड्यूटी का प्रदर्शन किया गया।

विशेष रूप से, टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में जिले में पुलिस बल ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए त्योहारों एवं मुख्यमंत्री महोदय के दौरे के दौरान अनुकरणीय व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।

इस उल्लेखनीय कार्य हेतु आदरणीय पुलिस महानिरीक्षक महोदया डॉ हिमानी खन्ना ने सागर जोन के सभी पुलिस अधीक्षक सहित टीकमगढ़ एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई, एवं एएसपी श्री विक्रम सिंह कुशवाह,एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे,एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम व समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

✨ सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ ✨

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *