अस्तौन पंचायत में भारी भ्रष्टाचार ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

टीकमगढ़ जिले के जनपद टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अस्तौन में के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव उपयंत्री के द्वारा भ्रष्टाचार कर शासन की राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर विवेक क्षोत्रिय को ज्ञापन देकर शिकायत की है
शिकायती आवेदन में जिन कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है विवरण इस प्रकार है
1 वृक्षारोपण करदई माता मंदिर
वृक्षारोपण हाइ स्कूल
वृक्षारोपण पुलिस चौकी
जो कि कागजों में किया गया है मौके पर एक भी वृक्ष नहीं है
2 डग प्वाइंट निर्माण कार्य सिद्ध बाबा के पास व्यय राशि 173911
डग प्वाइंट मुंडी टोरिया के पास व्यय राशि 261468 यह कार्य भुगतान के अनुरूप नहीं हैं
3 सी सी रोड निर्माण वीरेंद्र सेन के मकान से खेल मैदान की ओर डाला गया जिसमें बेस नहीं डाला गया तथा प्राक्कलन के अनुरूप नहीं है
4 नाली निर्माण कार्य जाहर यादव के घर से पंचायत भवन की ओर प्राक्कलन के अनुरूप नहीं है
5 बाउंड्री बाल निर्माण कार्य अस्पताल परिसर में भी अनियमितताएं देखी जा सकती हैं
6 मनरेगा एक्ट के विपरीत जगदीश साहू जॉब कार्ड नंबर 5053 कार्य करने में अक्षम है तथा चल भी नहीं पाता पंचायत द्वारा उपरोक्त सभी कार्यों में जगदीश साहू को मजदूर दर्शा कर फर्जी भुगतान कर दिया गया
7 हरि अहिरवार के मकान से वीरेंद्र सेन के घर तक सी सी रोड का भुगतान सरपंच सचिव उपयंत्री के द्वारा मिलीभगत कर करा लिया गया जबकि यहां लोक निर्माण विभाग के द्वारा डामरीकरण किया गया है
8 सरपंच के द्वारा अपने ही परिवार के सदस्य के खाते में 17600 रु की राशि का भुगतान पानी की मोटर सुधार के नाम पर किया गया है तथा परिवार के सदस्यों के नाम पर 20300 रु की राशि का भुगतान किया गया है
ज्ञापन में कई और कार्यों में किए गए भ्रष्टाचार का उल्लेख ग्रामीणों किया है
जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *