अमृत हरित महाभियान अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारी मंडल ने किया पौधारोपण

टीकमगढ़, 29 अगस्त 2025/* पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृत हरित महाभियान के अंतर्गत नगर में ढोंगा ग्राउंड पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, व्यापारी मंडल एवं नगर पालिका टीकमगढ़ के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राउंड के चारों ओर ताड़ के पौधे रोपित किये गये। पौधारोपण का यह पूरा कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है, जिसमें पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था व्यापारी मंडल द्वारा करने का संकल्प लिया गया। साथ ही पौधों की व्यवस्था नगर पालिका टीकमगढ़ एवं उद्यानिकी विभाग तथा खाद की व्यवस्था पशुपालन विभाग द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ढोंगा ग्राउंड/स्टेडियम के सौंदर्यीकरण हेतु समग्र प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें ग्राउंड के चारों तरफ लाइटिंग एवं हरियाली की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *