टीकमगढ़। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अटल पार्क नजरबाग प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में अटल शताब्दी वर्ष पर स्वच्छता कार्यक्रम कर अटल जी को स्मरण किया गया। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शाम को भाजपा कार्यालय दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आवाह्न पर अटल स्मृति वर्ष में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को स्मरण करते हुए युवा मोर्चा द्वारा जिले में जगह-जगह सफाई कार्यक्रम चल रहा है , वहीं आज अटल पार्क नजरबाग प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया, व शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जायेगा। अटल बिहारी वाजपेई का जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, उन्होंने जो देश हित में अपनी बात बेबाकी से रखी ,उसका सम्मान विपक्ष तक को करना पड़ा । अटल जी संघर्ष की एक मूर्ति थे जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था,बतौर राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी हर मुमकिन ऊंचाई तक पहुंचे, वे प्रधानमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले ग़ैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री रहे ,वह हमारे देश के आदर्शतम व्यक्तित्व थे। वे भारतीय लोकतंत्र के अजातशत्रु थे। संसद में उन्होंने अपने जीवन के पचास साल व्यतीत किए। चार अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से चुने गए। वह प्रत्येक भारतीय की अंतरात्मा की आवाज बने। स्वच्छता कार्यक्रम में मनोज देवलिया, रोहित खटीक, प्रतेंद्र सिंधई, रीतेश भदौरा, नरेश तिवारी, पुष्पा यादव, संध्या सोनी, आदित्य योगी, पंकज प्रजापति,शोभरन कुशवाहा, चंद्रभान प्रजापति,निर्मल नीरज शर्मा, चीकू यादव, जितेंद्र जैकी यादव, सुनील रैकवार, अंकित तिवारी,अक्षय सिंह परमार, धमेंद्र परमार, महेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अटल शताब्दी वर्ष पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वच्छता कार्यक्रम
