अगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न, आत्मनिर्भर भारत व मन की कार्यक्रम के तहत होंगे कार्यक्रम

टीकमगढ़। आज स्थानीय भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में आत्मनिर्भर भारत, सरदार पटेल जी की जन्मशताब्दी रन फॉर यूनिटी, मन की बात कार्यक्रम एवं कामकाजी बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम संयोजक रोहित खटीक, महामंत्री पूरन लोधी, अश्वनी चढ़ार व आशुतोष भट्ट, सहसंयोजक आदित्य योगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि- दीप प्रज्वलित कर हुई। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि हमें अपने रोजमर्रा के जीवन में स्वदेशी अपनाना है जिससे हमारा भारत सशक्त बन सके और स्वदेशी मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कार्यक्रमों का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिसमें उन्हें मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर फीडिंग सहित करवाना होगा जिसमें प्रभारी शक्ति दौंदरिया रहेंगे, सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने दायित्वों को निभाते हुए सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से बूथ स्तर तक संपन्न करवाए, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा भी 30 अक्टूबर तक जिला सम्मेलन संपन्न करवाए, सरदार पटेल जी की जन्मशताब्दी रन फॉर यूनिटी भी उत्साह के साथ मनाई जाएगी, आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम तय सीमा में पूरे होंगे, भाजपा सरकार की ओर से अंतिम छोर तक के व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाकर देश को सशक्त बनाया जा रहा है। बैठक में अंकित तोमर, मुन्ना लाल साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी, अनीश खान, जिनेंद्र धुवारा, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, नरेश तिवारी,पूनम अग्रवाल,विभा श्रीवास्तव, रामा रजक,विजय पटैरिया,शोभरन कुशवाहा,गनेश आदिवासी,किशन पटैरिया, विकास यादव, मुकेश अहिरवार,जनमेजय तिवारी,शुभम व्यास, मनीष श्रीवास्तव, शक्ति दोंदरिया, शिवचरण उटमालिया, दामोदर अहिरवार,बारेलाल नंदू चौरसिया, पवन संज्ञा,रोहित चौरसिया, हरीश अहिरवार, सुनील रैकवार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *