अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में आज स्थानीय नजरबाग प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में आज स्थानीय नजरबाग प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमद् भागवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया गया।

इस अवसर पर श्री विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, श्री अभिषेक खरे (रानू), अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, एएसपी श्री विक्रम सिंह कुशवाह, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर सहित संबंधित अधिकारीगण, गणमान्यजन तथा छात्र-छात्राओं ने श्रीमद् भागवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक रूप से सस्वर पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *